शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज लखनऊ, में "अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुया आयोजन"
लखनऊ युगवार्ता न्यूज: शशि भूषण बालिका महाविद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ,में दिनांक 08.09. 26 से 10.09.26 तक त्रिदिवसीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्या प्रोफेसर चंदना बोस द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। त्रिदिवसीय साक्षरता कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं-भाषण, निबंध, पोस्टर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में तहज़ीम ने प्रथम, संजू यादव ने द्वितीय एवं अंशिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में पायल भारती ने प्रथम, तहज़ीम ने द्वितीय, शाज़िया ने तृतीय स्थान तथा निबंध प्रतियोगिता में हुमायरा ने प्रथम,सायमा ने द्वितीय और शाज़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्या प्रोफ़ेसर चंदना बोस ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का महत्व बताते हुए छात्राओं को साक्षरता के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर ऋचा मिश्रा, डॉ रागिनी श्रीवास्तव,डॉ सौरभ मिश्रा, डॉ रंजीता राय,श्रीमती नीतू शुक्ला सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर आरती कन्नौजिया ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम संयोजिका प्रोफ़ेसर आरती कन्नौजिया एवं डॉ सुमन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया।