अखिलेश यादव का तंज- ‘हम लोग भी सब बेरोजगार हैं’

By Tatkaal Khabar / 17-09-2026 01:26:29 am | 78 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 17 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर ‘बेरोजगार दिवस’ मनाए जाने के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा इस दिन को बेरोजगार दिवस के तौर पर मना रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा, “तमाम नौजवान नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं, आज लखनऊ...” उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “हम सब बैठ करके भी बेरोजगार दिवस ही एक रूप में मना रहे हैं। काम होता तो क्यों बैठे होते हम? हम लोग भी सब बेरोजगार हैं...” अखिलेश यादव ने सरकार में रहते हुए काम करने की बात कहते हुए कहा, “सरकार में होते तो काम करते।” अखिलेश यादव की यह टिप्पणी बेरोजगारी को लेकर युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाए जाने के संदर्भ में सामने आई है।