यूपी में बीजेपी को सिर्फ अखिलेश यादव हरा सकते हैं’: इकरा हसन

By Tatkaal Khabar / 22-09-2026 11:30:42 am | 42 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 21 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश की सियासत में विपक्षी एकजुटता और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बयानबाजी तेज है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। इमरान मसूद के बयान के बाद सामने आए इकरा हसन के इस बयान में उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को चुनौती देने की क्षमता को लेकर अखिलेश यादव का नाम प्रमुखता से लिया। इकरा हसन ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर उत्तर प्रदेश में कोई व्यक्ति ऐसा है जो बीजेपी को हरा सकता है तो वह सिर्फ अखिलेश यादव जी हैं। कांग्रेस अपने दम पर कुछ कर नहीं पाएगी। गठबंधन रहा तो बहुत अच्छा रहेगा, नहीं रहा तो ये उनके लिए नुकसान है, हमारे लिए नहीं।” इकरा हसन ने अपने बयान में कांग्रेस की स्वतंत्र चुनावी क्षमता पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच गठबंधन बना रहता है तो यह बेहतर स्थिति होगी। वहीं, गठबंधन नहीं रहने की स्थिति में उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए नुकसान बताया। इकरा हसन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक समीकरण और गठबंधन को लेकर चर्चाएं जारी हैं। उनके बयान ने अखिलेश यादव की भूमिका, कांग्रेस की स्थिति और विपक्षी एकजुटता को लेकर चल रही बहस को एक बार फिर सामने ला दिया है।