महिला को पीछे से जकड़ा, फिर भाग निकला युवक

By Tatkaal Khabar / 23-09-2026 09:54:26 am | 55 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 23 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक महिला के साथ अचानक हुई हरकत का वीडियो सामने आया है। महिला अपने घर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से एक अज्ञात युवक दौड़ता हुआ आया और उसे पीछे से अपनी बांहों में भर लिया। युवक ने महिला को कुछ देर तक भींचे रखा और फिर वहां से भाग गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में युवक को महिला के पीछे आते और घटना के बाद भागते हुए देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।