‘अभी तक तो अली-अली का था, अब बजरंगबली आ गया’: अखिलेश पर राजभर का तंज

By Tatkaal Khabar / 25-09-2026 02:40:20 am | 60 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 25 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ‘अली’ और ‘बजरंगबली’ का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने नमाज, अखिलेश की दिनचर्या और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से उनके संवाद को लेकर भी कई आरोप लगाए। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा, “अभी तक तो अली-अली का था, अब बजरंगबली आ गया।” उनके इस बयान में अखिलेश यादव के राजनीतिक रुख को धार्मिक प्रतीकों से जोड़ते हुए निशाना साधा गया। राजभर ने अखिलेश यादव की दिनचर्या और नमाज को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “जालीदार टोपी पहन के नमाज पढ़ते हैं, पांच टाइम का अखिलेश जी नमाज पढ़ते हैं, 12 बजे सो के उठते हैं, उसके बाद तो फिर ट्वीट करते हैं, फिर पीसी करते हैं, अब तो पीसी में भी बोलते हैं कोई सवाल कर दिया तो ‘अच्छा क्या नाम है तुम्हारा, खड़े हो जाओ, बीजेपी के हो?’” राजभर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए दावा किया कि सवाल पूछने वाले पत्रकार को अखिलेश यादव ने भाजपा से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, “अभी किसी प्रेस में एक मुसलमान था, वो सवाल कर दिया और ‘तुम बीजेपी के हो?’ तो कहना है ‘मुसलमान, हम बीजेपी नहीं है’, कह रहे हैं ‘तुम बीजेपी हो’, अब तो बौखला गए हैं।” राजभर के इस बयान में अखिलेश यादव की राजनीति से लेकर उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों पर प्रतिक्रिया तक को निशाने पर रखा गया है। हालांकि नमाज और पत्रकार से जुड़े दावे राजभर की ओर से लगाए गए आरोप हैं। उनके बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में दोनों नेताओं के बीच जारी जुबानी टकराव को एक और मुद्दा मिल गया है।