भाजपा में शामिल हो सकते हैं शिवपाल यादव..

By Tatkaal Khabar / 04-10-2018 02:48:50 am | 11018 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा से अलग होकर हाल में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव को अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने की पेशकश की है.

मौर्य ने बुधवार को कहा कि शिवपाल चाहें तो अपने मोर्चे का भाजपा में विलय कर सकते हैं. उनका स्वागत है. मगर फिलवक्त भाजपा के पास किसी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की गुंजाइश नहीं है.