ओवैसी पर सवाल के बीच अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘डोर किसके हाथ में है?’

By Tatkaal Khabar / 27-10-2026 04:02:00 am | 52 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2026 ओवैसी से जुड़े सवाल पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पतंग की डोर का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने संकेतों में कहा कि किसी की ऊंचाई या आगे बढ़ने से ज्यादा अहम यह है कि उसे कितनी छूट मिल रही है और उसकी डोर किसके हाथ में है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी सवाल करते हुए अपनी बात रखी। अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “डोरी खत्म, खेल खत्म।” इसके बाद उन्होंने कहा, “और सच्चाई तो यह है कि उतना ही ऊंची जाएंगे कि पीछे से ढील कितनी दी जा रही है? सवाल उड़ने का नहीं है, सवाल ये है कि डोरी किसके हाथ में है?” अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित कर कहा, “ये कौन नहीं जानता? हमारे पत्रकार साथी, तुम नहीं जानते ये बात?” ओवैसी से जुड़े सवाल पर उनकी यह टिप्पणी राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है।