SIR पर अखिलेश यादव को पंकज चौधरी की नसीहत, बोले- थोड़ा पढ़ना-लिखना चाहिए
लखनऊ, 19 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी सियासी बहस के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें इस प्रक्रिया के इतिहास और उद्देश्य को समझने की सलाह दी। पंकज चौधरी ने कहा, "अखिलेश यादव को थोड़ा पढ़ना-लिखना चाहिए। SIR कोई पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि यह नौवीं बार की जा रही प्रक्रिया है। SIR का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है।" उनके इस बयान के बाद SIR को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच जारी राजनीतिक बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई है।