महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने स्वर्गीय विवेक तिवारी जी के परिजनों से भेंट की

By Tatkaal Khabar / 09-10-2018 02:56:37 am | 10247 Views | 0 Comments
#

लखनऊ 09 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय  ने स्वर्गीय विवेक तिवारी जी के त्रयोदशी संस्कार की पूर्व संध्या पर आज उनके आवास पर जाकर परिजनों से भेंट की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी श्रीमती कल्पना तिवारी व अन्य परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और उन्हें आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में आपके परिवार के साथ है।