स्पेशल हीरा ज्यादा होगा दीपिका पादुकोण के मंगलसूत्र में

By Tatkaal Khabar / 03-11-2018 03:45:37 am | 14080 Views | 0 Comments
#

दीपिका और रणवीर की शादी को दो हफ्ते से कम का समय रह गया है। ऐसे में दीपिका शादी की शॉपिंग को फाइनल टच दे रही हैं। दीपिका ने अपना मंगलसूत्र खरीद लिया है। इस मंगलसूत्र की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। यही नहीं दीपिका ने रणवीर के लिए भी चेन खरीदी है। 

 दीपिका ने मुंबई के अंधेरी स्थित तनिष्क के शोरूम  में शॉपिंग की। दीपिका ने इस शॉपिंग में अपना मंगलसूत्र खरीदा। इस मंगलसूत्र की खास बात है कि इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा हुआ है। इस मंगलसूत्र की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। इसके अलावा दीपिका की कुल ज्वैलरी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। 
सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने शोरूम को पहले ही बता दिया था कि वह शॉपिंग करने आ रही हैं। ऐसे में दीपिका की शॉपिंग के लिए इस शोरूम को आधे घंटे पहले ही बंद कर दिया गया था।