मध्यप्रेदश विधानसभा चुनाव :सांसद सुमित्रा महाजन और भाजपा महासचिव कैलाश दोनों पुत्रमोह में

By Tatkaal Khabar / 05-11-2018 04:14:32 am | 11749 Views | 0 Comments
#

मध्यप्रेदश के लिए भाजपा की एक और सूची, इंदौर की 9 विधानसभा सीटों के लिए एक और इंतजार लेकिन इस बार भी अधूरा का अधूरा। दूसरी सूची में 17 नाम तो आए लेकिन सियासी तनातनी का नतीजा ये हुआ कि इंदौर की 25 लाख से ज्यादा आबादी अब भी नुमाइंदगी के इंतजार में है। 
 इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। दोनों पुत्रमोह में हैं। खबर है कि इंदौर-2 विधानसभा क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय जहां अपने बेटे आकाश को लड़वाना चाहते हैं तो सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार के लिए इंदौर-3 से टिकट की उम्मीद में हैं। 

सीधे तौर पर देखने में ये तो दो अलग सीटें ही हैं। लेकिन यहीं मामला दिलचस्प हो जाता है। दरअसल, अगर कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को इंदौर-2 से लड़वाने पर आलाकमान सहमत हो जाता है तो मौजूदा विधायक रमेश मेंदोला को हटना पड़ेगा। अब विजयवर्गीय मेंदोला को इंदौर-3 से लड़ाना चाहते हैं। लेकिन इंदौर-3 से सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार को खड़ा करने की इच्छा रखती हैं।