कठिन नृत्य शैली फ्लैमेंको परफॉर्म करेंगी उर्वशी रौतेला

By Tatkaal Khabar / 01-12-2018 03:37:28 am | 22981 Views | 0 Comments
#

मुंबई: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि वह पहली बार किसी शो में सबसे कठिन नृत्य शैली फ्लैमेंको परफॉर्म करेंगी। उर्वशी डांस शो ‘द डांस प्रोजेक्ट’ में फ्लैमेंको परफॉर्म करेंगी।

उर्वशी ने जारी बयान में कहा, ‘‘यह पहली बार है, जब दर्शक मुझे इस शैली में डांस करते देखेंगे। फ्लैमेंको बहुत ही मुश्किल डांस फॉर्म है और इसे करने से पहले इसे गहराई से समझना होता है। मैंने इसके बारे में बहुत पढ़ा है और इसे करने की बहुत प्रैक्टिस की है।’’

यह शो नए डांस फॉर्म आजमाने का एक साझा प्लेटफॉर्म है, जहां बॉलीवुड, टीवी और यूट्यूब के सितारे आकर हाथ आजमाते हैं।