कभी नहीं सोचा था कि इतने वर्षों बाद करना पड़ेगा ये काम: जेनेलिया

By Tatkaal Khabar / 04-12-2018 03:25:38 am | 15215 Views | 0 Comments
#

मुंबई। चार वर्ष बाद अभिनेता-पति रितेश देशमुख के साथ आगामी मराठी फिल्म ‘मौली’ में काम कर रहीं अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने वर्षों बाद उन्हें कैमरे का सामना करना पड़ेगा।

जेनेलिया ने रितेश के साथ होली के विशेष गीत ‘सुर्फ लावुन धुवुन ताक’ में ठुमके भी लगाए हैं, जिसे रविवार को जारी किया गया।

पर्दे पर वापसी और रितेश के साथ चार वर्र्षों के लंबे अंतराल बाद काम करने के बारे में पूछे जाने पर जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हे भगवान पर्दे पर काम किए चार वर्ष बीत चुके हैं। महसूस नहीं हुआ। रितेश का शुक्रिया कि ‘धुवुन ताक’ के लिए भरोसा किया, यह सचमुच विस्फोट है।’’

Image result for
जेनेलिया ने चार साल पहले रितेश की पहली मराठी फिल्म ‘लाइ भारी’ के लिए भी एक गीत किया था।
Image result for

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मौली’ 14 दिसंबर को रिलीज होगी।