राज्यपाल राम नाईक को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर झण्डा लगाया...

By Tatkaal Khabar / 07-12-2018 02:21:04 am | 11645 Views | 0 Comments
#

लखनऊः 07 दिसम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल  राम नाईक को आज राजभवन में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ग्रुप कैप्टन सुनील चन्द्र काण्डपाल तथा अन्य ने फ्लैग पिन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन किया और निधि में कुछ दान भी दिया। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर अंशदान देने की परम्परा है। इस धन का उपयोग भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के आर्थिक कष्ट निवारण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये किया जाता है। 
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि अंशदान से हम देश के सशस्त्र सेनाओं के समस्त सैनिकों एवं उनके परिवार के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित कर सकते हैं तथा उनके प्रति कृतज्ञता और आत्मीयता भी प्रकट कर सकते हैं। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे पूर्व सैनिकों, विकलांग सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवार के कल्याण हेतु आर्थिक सहयोग देकर इस उत्कृष्ट परम्परा के सहभागी बनें।
ज्ञातव्य है कि प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है।