कांग्रेस की सरकारी अधिकारियों को चेतावनी

By Tatkaal Khabar / 08-12-2018 03:39:29 am | 12087 Views | 0 Comments
#


नई दिल्ली। सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगातार आरोप लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले के समय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख रहे (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की सरहाना की और कहा कि उन्होंने एक सच्चे सैनिक की तरह बेबाकी से अपनी बात रखी है। 
गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, आपने एक सच्चे सैनिक की तरह अपनी बात रखी। भारत को आप पर गर्व है। श्रीमान् 56 (श्री मोदी) को हमारी सेना को अपनी निजी संपत्ति के रूप में इस्तेमाल करने में शर्म नहीं है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक राजनीतिक लाभ और राफेल सौदा अनिल अम्बानी की पूंजी 30 हजार करोड़ बढ़ाने के लिए किया है।