विपक्षी रैली में हिस्सा लेने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव

By Tatkaal Khabar / 18-01-2019 02:59:19 am | 21702 Views | 0 Comments
#

कोलकाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र एक नए प्रधानमंत्री की बाट जोह रहा है और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की शनिवार की मेगा विपक्षी रैली से देश को एक बुलंद और स्पष्ट संदेश जाना चाहिए। यादव ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसान, युवा, गरीब और कारोबारी समेत देश भर में हर क्षेत्र के लोगों की बदहाली के लिए जिम्मेदार है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर 19 जनवरी की मेगा रैली में शिरकत के लिए आए यादव ने यहां पहुंचने पर एनएससी बोस हवाई अड्डे पर कहा, ‘देश एक नया प्रधानमंत्री चाहता है। देश एक नए प्रधानमंत्री की बाट जोह रहा है।’