JPSC परीक्षा पर रोक लगाने से झारखंड हाइकोर्ट का इन्कार

By Tatkaal Khabar / 28-01-2019 10:54:11 am | 11426 Views | 0 Comments
#

रांची : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की परीक्षा पर हंगामा जारी है. विरोधी दलों के नेताओं ने सोमवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर हंगामा किया. परीक्षा रद्द करने की मांग की. वहीं, झारखंड हाइकोर्ट ने परीक्षा पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया.
विपक्षी दलों ने सदन के अंदर और बाहर JPSC की परीक्षा रद्द करने की मांग की. विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. विपक्ष ने जेपीएससी में हुई गड़बड़ी की बाहरी कमेटी से जांच कराने की मांग की.