'एसपी-बीएसपी गठबंधन से BJP में बौखलाहट:मायावती

By Tatkaal Khabar / 06-02-2019 02:33:57 am | 13703 Views | 0 Comments
#

बहुजन समाजवादी पार्टी  प्रमुख मायावती ने कहा है कि बीजेपी अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाने के कारण लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एसपी-बीएसपी गठबंधन को कोस रही है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बदनाम करने की साजिश में लगी हुई है. 

मायावती ने बुधवार को एक बयान जारी कर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा अलीगढ़ में एसपी-बीएसपी गठबंधन के बारे में दिए गए बयान के जवाब में यह बात कही. उन्होंने कहा ‘यदि बीजेपी इस गठबंधन से भयभीत नहीं है तो इनका शीर्ष नेतृत्व इस इसके संबंध में ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे’ की तरह व्यवहार क्यों कर रहा है.’

बयान के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष शाह ने अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान गठबंधन को ‘ढकोसला’ बताया है. इस पर मायावती ने कहा ‘‘वास्तव में बीजेपी को अब पूरी तरह से लग गया है कि बीएसपी-एसपी गठबंधन के कारण वह उत्तर प्रदेश में बुरी तरह से हारने वाली है और फिर केन्द्र की सत्ता भी उसके हाथ से निकलेगी.’