जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा बहाल

By Tatkaal Khabar / 20-02-2019 02:31:10 am | 11963 Views | 0 Comments
#


जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार शाम यातायात के लिए एकतरफा बहाल कर दिया गया है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते बुधवार सुबह राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

एक यातायात अधिकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते बुधवार को राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। रमसू-रामबन सेक्टर में मंगलवार पूरी रात बारिश हुई थी जिस कारण कुछ स्थानों पर बुधवार को भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के चलते राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था जो बुधवार शाम को एकतरफा खोल दिया गया है।