भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली कल

By Tatkaal Khabar / 01-03-2019 03:17:32 am | 10195 Views | 0 Comments
#

पंचकूला। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कल शनिवार 2 मार्च को देश की हर विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में जिला पंचकूला में पड़ने वाली दोंनो विधानसभाओं कालका व पंचकूला में भी बाइक रैली निकाली जाएंगी।

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की हर विधानसभा में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। देशभर में निकलने वाली इस विजय संकल्प बाइक रैली का एक ही समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 12:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक हर विधानसभा में लगभग 500 से 1000 के करीब मोटरसाइकिल और स्कूटर सवार इसमें हिस्सा लेंगे, जो अपने हाथों में भाजपा का ध्वज लेकर निकलेंगे। देशभर में एक ही समय पर निकलने वाली इस विजय संकल्प बाइक रैली की सॅटॅलाइट वारा वीडियो ग्राफी की जाएगी जिसमें पूरा भारतवर्ष भाजपामय दिखेगा।