अब यू पी में सपा-बसपा गठबंधन में RLD भी हुआ शामिल

By Tatkaal Khabar / 05-03-2019 03:50:40 am | 11236 Views | 0 Comments
#

लखनऊ। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में आरएलडी भी शामिल हो गया है। इसके बाद आरएलडी तीन सीटों पर लोकसभा का चुनाव लडेंगे। 

राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। लखनऊ में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है। वह महागठबंधन से प्रदेश की दो सीटों पर लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी अपने सिंबल पर प्रदेश की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सभी 80 सीटों पर महागठबंधन को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण आधार हैं।