अपर्णा यादव को टिकट देकर पिता मुलायम को मनाएंगे अखिलेश

By Tatkaal Khabar / 15-03-2019 03:22:28 am | 13693 Views | 0 Comments
#

पिता मुलायम सिंह यादव का गुस्सा कम करने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपने छोटे भाई की पत्नी अर्पणा यादव को भी लोकसभा चुनाव का टिकट थमाने जा रहे हैं। अपर्णा को संभल संसदीय सीट से टिकट मिलने की अटकलें लग रही हैं।Image result for AKHILESH YADAV AND APARNAअखिलेश ने जब से अपनी पत्नी डिंपल यादव का टिकट फाइनल करा है, तब से उनके ऊपर अपर्णा को टिकट देने का पारिवारिक दबाव बढ़ता जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव अपर्णा को संभल से टिकट देने को लेकर अड़े हुए हैं। अपर्णा यादव भी कह रही हैं कि भैया और नेताजी (अखिलेश और मुलायम) चाहेंगे तो वह चुनाव लड़ सकती हैं। अपर्णा संभवतः चुनाव तो लड़ेंगी, लेकिन वह 2017 वाली गलती नहीं दोहराएंगी जब उनको अपने ही लोगों ने चुनाव लड़ाने के नाम पर बलि का बकरा बना दिया था। अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से टिकट दिया गया गया था, जहां से भाजपा के टिकट पर कद्दावर नेता डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी