कानपुर में अब नहीं होंगी स्मृति और प्रियंका आमने सामने
होली के त्योहार के बाद 26 मार्च को कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला होने जा रहा है। इसी बीच 24 मार्च को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कानपुर में जनसभा कर सियासी रंग चटक करने जा रही थीं। लेकिन अब कांग्रेस ने कार्यक्रम से पैर पीछे खीच लिये। जिससे अब स्मृति ईरानी का कानपुर में प्रियंका गांधी का सामना नहीं हो सकेगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए होली के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रंग को चटक करने में जुट गये हैं। जिसके चलते कानपुर में भाजपा की ओर से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहली चुनावी जनसभा रविवार को करने जा रही हैं। जिसकी तैयारियां पार्टी की ओर से की जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने शुक्रवार को बताया कि मैं अभी दिल्ली में हॅंू और कानपुर में स्मृति जी का कार्यक्रम फाइनल हो चुका है। बताया कि मजदूरों के क्षेत्र शास्त्री नगर के काली मठिया में स्मृति ईरानी की जनसभा रविवार को होनी है। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं और संबंधित सभी पदाधिकारियों को अवगत भी करा दिया गया है। बताते चलें शास्त्रीनगर का यह क्षेत्र, लेबर काॅलोनी के नाम से जाना जाता है, ऐसे में मजदूरों के बीच पहुंचकर स्मृति ईरानी क्या आश्वासन देती हैं, इस पर सभी की नजरें लगी रहेंगी।
प्रियंका का रद्दा हुआ रोड शो
कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पूरी तरह से उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गयी हैं। जिसके चलते शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को प्रियंका गांधी का रोड शो कार्यक्रम रखा। पार्टी की ओर से इसकी तैयारियां भी शुरु कर दी गयीं, लेकिन इसी बीच स्मृति ईरानी की शहर में जनसभा निश्चित कर दी गयी। जिसके चलते कांग्रेस ने रोड शो कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। जिससे अब स्मृति और प्रियंका का कानपुर में चुनावी जुबानी नहीं हो सकेगी।