कुकरैल पुल पर हुआ गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत

By Tatkaal Khabar / 05-04-2019 05:33:49 am | 14423 Views | 0 Comments
#

लखनऊ 5 अप्रैल 2019: राजनाथ सिंह के कैण्ट विधानसभा के कार्यक्रम से जानकीपुरम कार्यक्रम जाते समय कुकरैल पुल के प्रारम्भ में मध्य विधानसभा की जनता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एवं लाल बहादुरशास्त्री वार्ड के शक्तिनगर ढाल, कल्याण अर्पाटमेंट सर्वोदयनगर के पास पूर्व विधानसभा की जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा राजनाथ सिंह जिन्दाबाद आदि नारों के साथ स्वागत किया गया। जनता ने पुल बन जाने के बाद से आवागमन में कम दूरी एवं समय की बचत की सुविधा के प्रति गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह जनता की खुशी एवं स्वागत पर अभिभूत दिखे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पर्वतीय समाज के ठाकुर सिंह मनराल, किशोर चन्द्र पाण्डेय, राम कुमार वर्मा, राकेश मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार जसमानी, मनोज अवस्थी, हरिश्चन्द्र लोधी, संजय सिंह राठौर, हेमा सनवाल, भृगुनाथ शुक्ला, अवधेश मिश्रा, अनूप बाजपेयी, गौरव वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, दीवान सिंह अधिकारी, श्यामलाल बाल्मीकि आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।