सीबीएसई टॉपर हंसिका शुक्ला, बनना चाहती हैं IFS अफसर

By Tatkaal Khabar / 02-05-2019 08:27:24 am | 14052 Views | 0 Comments
#

सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं जिसमें 499 अंक पाकर गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा टॉपर बनी हैं। हमारी इस स्टोरी में जानिए हंसिका शुक्ला के बारे में सबकुछ....

ह्युमैनिटीज हंसिका शुक्ला ने बताया कि वह आगे चलकर आईएफएस अफसर बनना चाहती हैं। उनकी मां डॉ मीना शुक्ला गाजियाबाद के सरकार स्कूल में अध्यापिका हैं। हंसिका अपनी मां से काफी प्रभावित हैं। उनके पिता डॉक्टर साकेत कुमार राज्यसभा में सेक्रेटरी पद पर तैनात हैं। हंसिका ने बताया कि उनके पापा तो ज्यादा सख्त नहीं हैं लेकिन उनकी मां काफी सख्त मिजाज की हैं।

हंसिका ने बताया कि वह नियम से पढ़ाई नहीं करती थीं जिसका उन्हें खेद है। लेकिन उन्होंने खुद से बिना किसी कोचिंग के ये मुकाम हासिल किया। उनका कहना है कि हर सब्जेक्ट पर ध्यान देती थीं। सभी पर बराबर समय देती थीं। उन्हें अंग्रेजी विषय छोड़कर हर विषय में 100 अंक मिले हैं। अंग्रेजी में अंशिका ने 99,  पॉलिटिकल साइंस में 100, हिस्ट्री में 100, साइकोलॉजी में 100, म्यूजिक में 100