प्रतापगढ़: राजा भैया समेत आठ पाबंद, सिर्फ वोट डालने की रहेगी छूट

By Tatkaal Khabar / 05-05-2019 10:49:40 am | 14156 Views | 0 Comments
#

यूपी में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के विधायक और जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को जिला प्रशासन ने पाबंद कर दिया है। सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। आदेश मिलते ही उनके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

पाबंदी की अवधि के दौरान राजा भैया को सिर्फ वोट डालने की छूट रहेगी। राजा भैया समेत आठ अन्य लोगों को जिला प्रशासन ने पाबंद करते हुए चुनाव के दिन वोट डालने की छूट दी है। प्रतापगढ़ में छह मई को मतदान होना है। जिला प्रशासन ने राजा भैया के साथ-साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, एसपी नेता गुलशन यादव, एसपी जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर भी पाबंदी की कार्रवाई की है।