कोलकाता के पास एक रिजॉर्ट में बिजली गिरने के बाद लगी भीषण आग

By Tatkaal Khabar / 14-05-2019 01:54:16 am | 21158 Views | 0 Comments
#

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के पास स्थित एक रिजॉर्ट में बीती रात बिजली गिरने के बाद भीषण आग लग गई। वेदिक गांव में स्थित स्पा रिजॉर्ट की आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ये जगह कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 20 मिनट की दूरी पर है।
फिलहाल आग को काबू कर लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। खराब मौसम के चलते कोलकाता में सोमवार शाम को कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।