बारिश बनी मुंबईवासियों के लिए आफत

By Tatkaal Khabar / 28-06-2019 01:35:06 am | 13327 Views | 0 Comments
#

मुंबई में शुक्रवार को मॉनसून की पहली बारिश मुंबईवासियों के लिए आफत बनकर आई। हर जगह पानी भर गया और लोग जाम में फंसते नज़र आए। इस बीच मुंबई के मशहूर मिलान सबवे पर कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई अचरज पड गया। यहां इतना पानी भर गया कि एक महिला पानी में फंस गई। महिला को पानी में से निकालने के लिए स्थानीय निवासियों ने मदद की ।

शुक्रवार को जब मुंबई में बारिश हुई तो सड़कों पर पानी भर गया। इस बीच मिलान सबवे के पास एक महिला निकल रही थी, लेकिन पानी इतना ज्यादा था कि वह फंस गई।