कर्नाटक संकट :कुमारस्वामी सरकार को 18 जुलाई को करना पड़ेगा विश्वास प्रस्ताव का सामना

By Tatkaal Khabar / 15-07-2019 02:36:30 am | 15237 Views | 0 Comments
#

एच. डी. कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कर्नाटक सरकार को 18 जुलाई को विश्वास मत का सामना करना पड़ेगा. विधानसभा को एक दिन के लिए स्थगित करते हुए अध्यक्ष के. रमेश कुमार ने कहा कि उस दिन सुबह 11 बजे विश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. इससे पहले कुमारवामी सरकार के कुछ मंत्रियों सहित 16 विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

राज्य में कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन सरकार गिरने के कगार पर है. हालांकि अध्यक्ष को इस्तीफे पर फैसला करना बाकी है, लेकिन बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी. जब 12 जुलाई को विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हुआ, तो कुमारस्वामी ने सदन में कहा कि वह विश्वास प्रस्ताव का सामना करना चाहते हैं.