आर्टिकल 370:मायावती ने किया समर्थन, विपक्ष पर साधा निशाना ... कहा ;कश्मीर जाने से पहले करना चाहिए था विचार

By Tatkaal Khabar / 26-08-2019 11:13:12 am | 14539 Views | 0 Comments
#

BSP सुप्रीमो  मायावती  ने आज ट्वीट करके जम्मू-कश्मीर  जाने वाले नेताओं पर हमला बोला है। बसपा प्रमुख मायावती ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश में संविधान लागू होने के लगभग 69 वर्षों के उपरान्त धारा 370 की समाप्ति के बाद वहां पर हालात सामान्य होने में थोड़ा समय अवश्य ही लगेगा। इसका थोड़ा इंतजार किया जाए तो बेहतर है, जिसको माननीय कोर्ट ने भी माना है।

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि ऐसे में अभी हाल ही में बिना अनुमति के कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेताओं का कश्मीर जाना क्या केन्द्र व वहां के गवर्नर को राजनीति करने का मौका देने जैसा इनका यह कदम नहीं है? वहां पर जाने से पहले इस पर भी थोड़ा विचार कर लिया जाता, तो उचित होता।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं। इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से धारा 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्षधरनहीं थे