डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा'

By Tatkaal Khabar / 30-06-2017 06:53:46 am | 19656 Views | 0 Comments
#

मुंबई। शेयर बाजारों में कमजोर शुरूआत के साथ अमेरिकी डालर के मुकाबले रपया आज शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर एक महीने के न्यूनतम स्तर 64.73 पर पहुंच गया। आयातकों तथा बैंकों की डालर मांग से भी रूपए की धारणा पर असर पड़ा।

कारोबारियों के अनुसार डालर की मांग बढऩे तथा घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरूआत से रपये में गिरावट आयी।

हालांकि यूरो के मुकाबले डालर के कमजोर होने और 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने से घरेलू मुा में गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुा बाजार में रपया कल 8 पैसे की गिरावट के साथ एक महीने के निम्न स्तर 64.63 पर बंद हुआ था। इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 154.23 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,703.29 अंक पर खुला।