अब चिराग पासवान संभालेंगे लोक जनशक्ति पार्टी की कमान

By Tatkaal Khabar / 24-09-2019 03:42:36 am | 16346 Views | 0 Comments
#

केंद्रीय मंत्र व लोक जनशक्ति पार्टी (LGP) प्रमुख रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan) के बेटे चिराग पासवान 28 नवंबर को पार्टी की कमान संभालेंगे। उजमुई से सांसद चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्य़क्ष होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान में रामविलास पासवान चिराग पासवान को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपेंगे, हालांकि रामविलास पासवान खुद केंद्र सरकार में मंत्री बने रहेंगे। रामविलास पासवान ने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले चिराग को लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके पांच साल बाद अब उन्हें नेतृत्व सौंपने जा रहे हैं।