अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब पर लगा राष्ट्रद्रोह का आरोप

By Tatkaal Khabar / 03-10-2019 04:00:53 am | 14095 Views | 0 Comments
#

  बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब के ऊपर राम मंदिर समर्थक तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महंत परमहंस दास ने गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
उन्होंने यह भी कहा है कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो वह कोर्ट की शरण में जाएंगे। तहरीर में उन्होंने पूर्व में हुए एक निजी चैनल के स्टिंग के वायरल वीडियो के आधार पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत करने की गुहार लगाई है।

कहा जा रहा है कि चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में हाजी महबूब कथित तौर पर 6 दिसंबर 1992 कोपरमहंस दास ने बताया कि वायरल वीडियो में हाजी महबूब ने न्यायपालिका पर भी प्रश्नचिह्न उठाया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में हाजी महबूब 1992 में कारसेवकों पर बम से हमला करने की बात स्वीकार की है

कारसेवकों पर बम फेंकने की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हाजी महबूब ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि अगर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी हिंदुओं के पक्ष में आया तो वे अयोध्या में एक ईंट भी नहीं रखने देंगे।