सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के आठ जवान दबे

By Tatkaal Khabar / 18-11-2019 03:44:33 am | 18540 Views | 0 Comments
#

सियाचिन में हिमस्खलन के चलते सेना के आठ जवान बर्फ में दब गए। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। जिस दौरान हिमस्खलन हुआ, उस दौरान 8 जवानों का एक दल गश्त पर थे।अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव का कार्य जारी है।

समाचार एजेंसी  ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया है कि करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन ने सेना की कुछ चौकियों को तबाह कर दिया। दुनिया के सबसे ऊंचे और ठंडे रणक्षेत्र सियाचिन में भारत और पाकिस्तान ने साल 1984 से अब तक युद्ध से ज्यादा खराब मौसम के चलते अपने जवानों को खोया है।

साल 2016 के फरवरी में भारी हिमस्खलन के चलते करीब 10 जवान शहीद हो गए थे। लांस नायक हनमनथप्पा कोपड़ करीब 25 फीट बर्फ के अंदर दब गए थे और छह दिनों तक जिंदा रहने के बाद उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।