अमेजन के CEO जेफ बेजोस भारत दौरे पर ,महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

By Tatkaal Khabar / 15-01-2020 01:20:20 am | 20220 Views | 0 Comments
#

Image result for   CEO
दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस मंगलवार को भारत दौरे पर दिल्ली आये थे। भारत आने के बाद  वह तुरंत दिल्ली के राजघाट में महात्मा गांधी के स्मारक पर पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्हें महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसका एक वीडियो जेफ बेजोस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ जेफ बेजोस ने लिखा, “बस अभी-अभी भारत में लैंड किया और जिन्होंने वास्तव में दुनिया को बदल दी उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके स्मारक पर एक अच्छी दोपहर भी बिताई है।” अपने ट्वीट में अमेजन के सीईओ ने महात्मा गांधी का एक विचार भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ”जी भर के जीएं। इस तरह से सीखिए जैसे कि आपको यहां हमेशा रहना है- महात्मा गांधी।”
जानकारी के मुताबिक अमेजन सीईओ जेफ बेजोस ने महात्मा गांधी स्मारक जाने से पहले सफेद कुर्ता और नारंगी रंग का हाफ जैकेट पहन रखा था। सेंट्रल दिल्ली स्थित राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि के लिए वह अपने साथ फूलों का गुलदस्ता लाए थे। जेफ बेजोस ने हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यही मैसेज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया।


बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने हाल ही में 98।5 मिलियन यानी 704 करोड़ रुपये गरीबों की मदद के लिए दान किया था।