BSP अध्यक्ष मायावती का है आज 64वां जन्मदिन..

By Tatkaal Khabar / 15-01-2020 02:49:22 am | 16500 Views | 0 Comments
#

बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती आज अपने 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था बीमार है और 130 करोड़ लोगों के रोजाना रोजी-रोटी का संकट है।

मायावती ने आगे कहा कि बीजेपी निजी स्वार्थ की वजह से सत्ता का दुरुपयोग करने से पीछे नहीं हट रही है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत हैं और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल बना हुआ है। मायावती ने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक इस सरकार में ज्यादा परेशान हैं। केंद्र सरकार सत्ता कादुरुपयोग कर रही है जिससे देश का माहौल अराजक होता जा रहा है। केन्द्र सरकार की नीतियों से देश की जनता परेशान है। बीजेपी सरकार में लोग परेशान है। देश की अर्थव्यवस्था मंदी की ओर है।