महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे जाएंगे अयोध्या

By Tatkaal Khabar / 22-01-2020 02:43:38 am | 14781 Views | 0 Comments
#

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे जल्द ही अयोध्या जाएंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। राउत ने लिखा कि चलो अयोध्या! मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएंगे। सरकार अपना काम कर रही है और भगवान राम की कृपा से पूरे 5 साल चलेगी।

सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे और भगवान राम का आशीर्वाद लेंगे। अपने अगले कार्यों का दिशा-निर्देश भी निर्धारित करेंगे। हम चाहते हैं कि हमारे गठबंधन सहयोगी भी इस दौरान साथ आएं। राहुल गांधी भी कई मंदिरों में जाते रहते हैं।