मनोज तिवारी का कहना ; केजरीवाल अहंकार में 'इंदिरा इज इंडिया' जैसी बातें कर रहे

By Tatkaal Khabar / 28-01-2020 03:15:52 am | 12738 Views | 0 Comments
#

दिल्ली विधानसभा में स्कूलों के मुद्दे पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर स्कूलों की झूठी रिपोर्ट जारी कर जनता का अपमान करने का आरोप लगाया तो दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस पर पलटवार किया। 


मनोज तिवारी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "केजरीवाल जी, अमित शाह जी ने आपकी शिक्षा नीति में कमियां बताईं तो आपने उसे जनता का अपमान बता दिया। आप कबसे दिल्ली की जनता हो गए? ये अहंकार ही है कि आप इंदिरा इज इंडिया..जैसी बात कर रहे हैं। आपकी शिक्षा नीति पूरी तरह फेल साबित हुई है। अब लोगों को भ्रमित करना बंद कर दीजिए।"

मनोज तिवारी ने यह जवाब केजरीवाल के उस ट्वीट पर दिया, जिसमें उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा था, "आपके सांसदों की रिपोर्ट झूठी है। बंद स्कूलों के वीडियो बना कर आप ने लोगों को गुमराह किया। दिल्ली की शिक्षा क्रांति 16 लाख बच्चों, उनके पैरेंट और 65000 शिक्षकों की मेहनत से हुई है।