महिलाएं अपना उम्मीदवार चुनने में सक्षम:स्मृति ईरानी

By Tatkaal Khabar / 08-02-2020 02:31:38 am | 16375 Views | 0 Comments
#

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि महिलाएं मतदान करने को लेकर पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। ईरानी ने ट्विटर पर इस तरह की टिप्पणी करने के उनके इरादों पर सवाल उठाया। स्मृति ने ट्वीट किया, "आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? हैशटैग महिला विरोधी केजरीवाल।"

इससे पहले, केजरीवाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान के बाद, आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एक ट्वीट में कहा कि सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए। यह किसी भी पार्टी के लिए हो सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं।