विराट दोबारा लेंगे सात फेरे....

By Tatkaal Khabar / 14-01-2018 08:31:19 am | 19858 Views | 0 Comments
#

सोशल मीडिया में बैठे लोग आज तक विराट और अनुष्का की शादी की पार्टी के मूड से बाहर निकल नहीं पाए हैं। विराट और अनुष्का की शादी का जश्न लगभग पूरे देश ने मनाया। विराट, शादी के बाद क्या कर रहे हैं?  शादी करके विराट और अनुष्का ने खुद अपने फैन्स को इस बारे में जानकारी दी कि इटली में दोनों शादी के बंधंन में बंध गए। लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है।  इटली में जाकर शादी करने को लेकर तो पहले ही बवाल था, सोशल मीडिया के कथित राष्ट्रवादियों ने इस पर आपत्ति जता दी थी। लेकिन अब इटली में जाना विराट और अनुष्का को भी खल रहा है। दरअसल ज्यादा गुपचुप शादी करने के चक्कर में विरूष्का ने किसी को पता ही नहीं चलने दिया कि वो इटली में शादी करने आए हैं। यहां तक कि रोम स्थित भारतीय दूतावास को भी इसकी जानकारी नहीं दी। जिसके चलते उनकी शादी को दूतावास के अधिकारियों ने रजिस्टर्ड नहीं किया। अब समस्या ये है कि विराट और अनुष्का की शादी रजिस्टर्ड नहीं है। शादी को रजिस्टर्ड करने के लिए विराट और अनुष्का को इटली में जाकर दोबारा कोर्ट मैरिज करनी पड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वकील हेमंत कुमार ने विराट-अनुष्का की शादी को लेकर आरटीआई दाखिल की थी। उन्होंने ही मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। अब आगे विराट और अनुष्का क्या करते हैं ये तो नहीं पता? लेकिन शादी के जश्न में खलल जरूर डाल दिया।