जोधपुर जेल से रिहा हुए सलमान खान, मुंबई के लिए होंगे रवाना

By Tatkaal Khabar / 07-04-2018 04:59:56 am | 12330 Views | 0 Comments
#

काला हिरण शिकार केस में दोषी बॉलीवुड स्टार  सलमान खान दो दिन जेल में बिताने के बाद बाहर आ गए हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे उनकी रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों के पास पहुंचा। इसके बाद उनको जेल के वॉर्ड नंबर 2 से बाहर लाया गया। गुरुवार को कांकणी हिरण शिकार केस में दोषी करार दिए जाने के बाद से सलमान जेल में बंद थे।

सुरक्षा को देखते हुए सलमान के लिए जेल परिसर के अंदर तक कार को ले जाने की इजाजत दी गई। सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता उनको जेल से लेने के लिए पहुंचीं। जेल के बाहर सलमान के फैंस की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। जेल में रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने में लगभग आधे घंटे का वक्त लगा।