5.5 की तीव्रता के साथ गुजरात में भूकंप के तेज झटके

By Tatkaal Khabar / 14-06-2020 03:17:22 am | 23775 Views | 0 Comments
#

गुजरात के कई इलाकों में शनिवार को 4.0 तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस किए गए। अभीतक मिली जानकारी के मुतबिक किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले हाल ही में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता चार दर्ज की गई थी। भूकंप से जान-माल की किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई। शिमला मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा था, “आज अपराह्न 12 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।” उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जमीन के 19 किलोमीटर नीचे स्थित था।