Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.7

By Tatkaal Khabar / 03-07-2020 02:55:14 am | 13663 Views | 0 Comments
#

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में शुक्रवार को शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए. दिल्ली में भूकंप शाम करीब 7.00 बजे महसूस किए गए. अब तक एनसीआर के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के नोएडा में भूकंप आने के बाद दिल्ली और एनसीआर में झटके महसूस किए गए थे.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.5 थी. वहीं इसका केंद्र गुरुग्राम (हरियाणा) के दक्षिण-पश्चिम में 63 किमी की दूरी पर था.बता दें कि दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले दो महीने में 13 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं. लगातार आ रहे भूकंप के पीछे विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में यह एनसीआर के लिए बड़े खतरे का संकेत है. लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में धरती के अंदर प्लेटों के एक्टिव होने से ऊर्जा निकल रही है, जिससे रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं.