सिंधिया ने प्लाज्मा डोनेट कर सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण पेश किया : शिवराज सिंह

By Tatkaal Khabar / 09-07-2020 03:18:19 am | 12392 Views | 0 Comments
#

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को दिल्ली में प्लाज्मा डोनेट किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया के प्लाज्मा डोनेट करने को अनुपम उदाहरण बताया है।मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा, "ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्लाज्मा डोनेट कर सेवा और समर्पण का एक और अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मुझे विश्वास है कि आपकी इस पहल से आम जन भी प्रेरित होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "सतत जनसेवा और जनकल्याण की आपकी यह पवित्र भावना और अनुपम प्रयास अभिनंदनीय है।"
Imageवहीं सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडिल पर प्लाज्मा डोनेट करने की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "संक्रमण का सामना कर मैं और मेरे जैसे हजारों अन्य नागरिक जो स्वस्थ हो चुके हैं, उन्हें अपना प्लाज्मा डोनेट कर अन्य संक्रमितों के इलाज में मदद करनी चाहिये। देशवासियों की जान की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है।"