राज्यपाल नाईक का तिरूपति में हुआ स्वागत

By Tatkaal Khabar / 25-04-2018 02:12:55 am | 12094 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: 25 अप्रैल, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक का आज तिरूपति पहुंचने पर स्वागत हुआ तथा पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। राज्यपाल ने अपनी पत्नी श्रीमती कुंदा नाईक सहित पद्मावती मंदिर जाकर दर्शन किये। 
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कल तिरूपति बालाजी मंदिर जाकर दर्शन करने के पश्चात अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सहभाग करने हेतु मुंबई प्रस्थान करेंगे।