राहुल गांधी पर ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप

By Tatkaal Khabar / 28-04-2018 03:17:28 am | 10768 Views | 0 Comments
#

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि कर्नाटक में एक रैली के दौरान उन्होंने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान किया। भाजपा ने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। वहीं, कांग्रेस ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। राष्ट्रगीत का कथित रूप से अपमान करने वाला वीडियो सामने आने के बाद राहुल भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा के सोशल मीडिया सेल के प्रभार अमित मालवीय ने कहा ‘वेल डन’ राहुल गांधी जबकि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह कुछ नहीं बल्कि कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।संबित पात्रा ने ट्वीट किया, ‘कर्नाटक में रैली के दौरान राहुल गांधी ने वंदेमातरम को एक लाइन में खत्म करने का फरमान सुनाया। यही कारण है कि हम उन्हें ‘शहजादा’ बुलाते हैं। उनका हक जताने का जो अधिकार है वह भयभीत करने वाला है। वह ऐसा सोचते हैं कि यह देश उनके परिवार की प्रापर्टी है। अपनी इच्छा के अनुसार वह राष्ट्रगीत में बदलाव कर सकते हैं।’ आरएसएस के प्रचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी को ‘वंदेमातरम’ का मतलब नहीं पता है।