कौशल विकास एवं आजीविका मिशन शिविर में सीखेंगे रोजगार के गुण - विजय बहादुर पाठक
लखनऊ 04 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर कौशल विकास व आजीविका शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी बेरोजगारों को रोजगार आरम्भ करने में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान व नये रोजगार शुरू करने के गुर सीखेंगे, जिसमें खेल युवा कल्याण मंत्रालय, कौशल विकास मंत्रालय तथा खादी ग्रामोद्योग मंत्रालय शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय उन्नाव में, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी सीतापुर में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आजमगढ़ में, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा लखनऊ में व अन्य जिलों में माननीय जन प्रतिनिधि व प्रदेश पदाधिकारी करेंगे।
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह शिविर तमाम लोगों के भीतर दबे विभिन्न कौशल को निखारने की दिशा में बहुत बड़ा काम करेंगा, साथ ही अपनी उसी विधा की वजह से उसे समाज में नये रोजगार की दिशा मिलने में सार्थक पहल करेगी, जो उसे और उसके परिवार की सम्पूर्ण आजीविका का संसाधन भी बनेगी और समाज में अपने आपकों नया उद्यमी बनने का अवसर भी देगी।
श्री पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ता मण्डल स्तर पर जाकर लोगों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने व उसके माध्यम से समाज को नई दिशा देने के लिए जागृत करेंगे। यह शिविर प्रातः 10 बजे से आरम्भ होकर सायं 05 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि शिविर में खादी ग्रामोद्योग विभाग स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न प्रदर्शनी, पत्रक व इससे लाभ प्राप्त करने वाले उद्यमियों को विवरण देगी। कौशल विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न तरह की प्रदर्शनी दिखायेगी। इसके अलावा युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा युवाओं से संबंधित विभिन्न जागरूकता परक कार्यो का प्रदर्शन करेंगी, यह सभी विभाग अपने-अपने विभिन्न कार्यक्रमों को पावर प्वाईट प्रोजेक्टर से दिखाकर समझाने का प्रयास करेगें और कौशल विकास मंत्रालय से लाभान्वित युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।
अवध क्षेत्र- प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौंड श्रावस्ती, पदमसेन चैधरी बलरामपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह गोण्डा, अमर पाल मौर्य बाराबंकी, प्रभारी मंत्री सतीश महाना फैजाबाद, प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी लखीमपुर, क्षे. समन्वय कौशल विकास मेला त्रयम्बक तिवारी रायबरेली, प्रदेश सरकार में मंत्री अनुपमा जायसवाल व क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह बहराइच, अतुल दीक्षित हरदोई, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया अम्बेडकर नगर।
कानपुर क्षेत्र- प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला कानपुर, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल इटावा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा कानपुर देहात, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह कन्नौज, प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचैरी फतेहपुर, प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिह बांदा, प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान महोबा, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ललितपुर, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी फर्रूखाबाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश अवस्थी हमीरपुर, डा0 अरूण पाठक औरैया, सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा चित्रकूट, पूर्व विधायक कुवंर मानवेन्द्र सिंह जालौन, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह झांसी में रहेंगे।
काशी क्षेत्र- प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सुल्तानपुर, प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना वाराणसी, प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा अमेठी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी भदोही, शिवनाथ यादव इलाहाबाद, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य सोनभद्र, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी गाजीपुर, प्रदेश मंत्री संजय राय व प्रदेश सरकार में मंत्री मोती सिंह प्रतापगढ़, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल जौनपुर, प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश अग्रवाल मीरजापुर, चैधरी लक्ष्मी नारायण कौशाम्बी, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय व प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर चंदौली में रहेंगे।
गोरखपुर क्षेत्र- प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह गोरखपुर, प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आजमगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय संतकबीर नगर, दयाशंकर सिंह मऊ, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह महराजगंज, प्रदेश सरकार में मंत्री जयप्रकाश निशाष बस्ती, उपेन्द्र तिवारी बलिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला सिद्धार्थनगर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष यदुवंश व प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर में रहेंगे।
ब्रज क्षेत्र- प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा, एसपी सिंह बघेल फिरोजाबाद, सुरेश पासी कासगंज, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता शाहजहांपुर, श्रीमती अंजुला माहौर मैनपुरी, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, सांसद राजवीर सिंह एटा, सांसद रामशंकर कठेरिया आगरा, धर्मेन्द्र कश्यप बदायूॅ, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा अलीगढ़ में रहेंगे।