पश्चिम बंगाल चुनाव में घर-घर तक पहुंचने की तैयारी में गृहमंत्री अमित शाह

By Tatkaal Khabar / 30-03-2021 04:05:14 am | 16152 Views | 0 Comments
#

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो गया.  दूसरे चरण के चुनाव प्रचार अंतिम दिन गृह मंत्री अमित शाह ने महज 50 किलोमीटर के इलाके में तीन रोड शो किए, इससे पहले भी चुनाव प्रचार अभियान के तहत बीजेपी गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) की अगुवाई में पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो करती रही है.

दरअसल यह रोड शो उन इलाकों में होते हैं जहां पर अभी तक राष्ट्रीय स्तर का या फिर प्रदेश स्तर का कोई बड़ा नेता सघन दौरा नहीं कर पाया. बेरोजगारी जैसी समस्या, स्थानीय आर्थिक व्यवस्था, कारखाने ना चलना इन इलाकों में ज्यों की त्यों है. गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो इन इलाकों से निकलता है जिन्होंने कभी बड़ी नेता को देखा तक नहीं. अमित शाह का रोड शो 3 से 4 किलोमीटर तक का होता है और वह उस इलाके के प्रमुख हिस्से में होता है, अगर हम पासखुरा की बात करें तो पूर्वी मिदनापुर का इलाका है और गृह मंत्री अमित शाह ने यहां पर तंग रास्तों से गुजर कर जनता से सीधे संवाद कायम करने की कोशिश की.