यूपी पंचायत चुनाव 2021: पू्र्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी लड़ेंगी पंचायत चुनाव

By Tatkaal Khabar / 03-04-2021 01:50:10 am | 14201 Views | 0 Comments
#

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सियासी सरगर्मी तेज है। चुनावी मैदान में कई दिग्गजों के आने से मुकाबला रोचक होता जा रहा है। जौनपुर जिले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। वह वार्ड संख्या 45 (सिकरारा तृतीय) से उम्मीदवार हैं। श्रीकला सिंह के नामांकन के बाद जिले के सियासी हलके में खलबली मची हुई है। उनके पति धनंजय सिंह हाल में ही जेल से जमानत पर छूटे हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी धनंजय की पुलिस को तलाश हैमल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में श्रीकला सिंह ने पति के समर्थन में जमकर प्रचार किया था। इस दौरान प्रचार के अलग-अलग तरीकों के कारण वह चर्चा में रहीं। अब जिला पंचायत सदस्य पद से नामांकन करते हुए वह खुद जिले से अपने नए सियासी सफर की शुरुआत कर रही हैं।