केजरीवाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया

By Tatkaal Khabar / 09-04-2021 03:13:13 am | 15139 Views | 0 Comments
#

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर हाहाकार मंचा हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 मामलों में जारी उछाल के बीच, दिल्ली सरकार ने शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इस संबंध में घोषणा शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूलों (सरकारी, निजी) को अगले आदेश तक सभी वर्गों के लिए बंद किया जा रहा है।


राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ हफ्तों से नए कोविड -19 मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को, शहर ने 7437 नए कोविड -19 मामले सामने आए, जो इस वर्ष एक दिन में सबसे अधिक मामले थे।


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि 20 से 45 साल के लोगों में फैलने वाले कोरोनावायरस ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि युवा भले ही ज्यादा प्रभावित न हों लेकिन यह घर में बुजुर्गों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए, टीकाकरण अब सभी उम्र के लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए। शहर में कोविड -19 मामलों को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने 6 अप्रैल को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।